हिंदी में…
आयुर्वेद में उल्लेख
आयुर्वेद ग्रंथों में आचार्य काश्यप ने अम्लपित्त को सबसे पहले “शुक्तक” के नाम से वर्णित किया है।
अम्लपित्त को एक स्वतंत्र अध्याय के रूप में आचार्य माधव ने उल्लेख किया है।
विरुद्ध आहार, जैसे मछली और दुग्ध को एक साथ सेवन करना, अत्यधिक अम्ल (खट्टा) भोजन, अत्यधिक मसालेदार भोजन, मद्य, सिरका, खटाई, तक्र के सेवन से पित्त कुपित होकर अम्लपित्त व्याधि उत्पन्न करता है।
आचार्य चरक ने अम्लपित्त के सर्वश्रेष्ठ निदान में कुलत्थी दाल को बताया है:
“कुलत्थ अम्लपित्त जनानाम्”
अम्लपित्त की उत्पत्ति
“अम्लम् विदग्धं च तत् पित्तम् अम्लपित्तम्”
पित्त का विकृत (विदग्ध) रस अम्ल होता है, और वही विदग्ध पित्त जब अधिक कुपित हो जाता है, तो अम्लपित्त बन जाता है।
अम्लपित्त के सामान्य लक्षण
✅ अविपाक – भोजन का न पचना
✅ क्लम – बिना परिश्रम के थकान महसूस होना
✅ उत्क्लेश – मिचली आना
✅ तिक्त-अम्ल उद्गार – कड़वी-खट्टी डकार आना
✅ हृदय और गले में जलन
✅ भोजन करने की इच्छा न होना
अम्लपित्त के भेद
गति के आधार पर अम्लपित्त के दो भेद होते हैं
1️⃣ अधोगामी अम्लपित्त
- गुद मार्ग से अनेक वर्ण एवं गंधयुक्त मल त्याग
- दाह, मूर्च्छा, भ्रम (चक्कर आना)
- कोठ (चकत्ते) होना
- पसीना अधिक आना, शरीर का रंग पीला पड़ना
- यह अम्लपित्त का दुर्लभ प्रकार है
2️⃣ उर्ध्वगामी अम्लपित्त
- हरे, पीले, नीले रंग का वमन (उल्टी) होना
- मांस के धोवन के समान वमन
- लवण, कटु, तिक्त रस जैसा वमन एवं डकार आना
- हृदय, गला और पेट में जलन
- सिर दर्द होना
दोष संसर्ग भेद से अम्लपित्त के प्रकार
🔹 वातज अम्लपित्त
🔹 कफज अम्लपित्त
🔹 वात-कफज अम्लपित्त
🔹 कफ-पित्तज अम्लपित्त
अम्लपित्त की साध्यता-असाध्यता
✅ नवीन (नया) अम्लपित्त – यत्नपूर्वक साध्य (उपचार योग्य)
⚠️ पुराना अम्लपित्त – याप्य (लंबे समय तक प्रबंधन योग्य)
अम्लपित्त की चिकित्सा
“पूर्वं तु वमनं कार्यं पश्चात् मृदु विरेचनम्।
कृत वान्ति विरेकाश्य सुस्निग्धस्य अनुवासनम्॥”
✔️ अम्लपित्त के रोगी में सबसे पहले वमन कराया जाता है।
✔️ इसके बाद मृदु विरेचन किया जाता है।
✔️ अन्त में अनुवासन वस्ति दी जाती है।
✔️ बहुत पुराने अम्लपित्त में आस्थापन वस्ति का प्रयोग करें।
🧑⚕️ आचार्य वृन्द माधव ने अम्लपित्त में कफ-पित्त नाशक चिकित्सा का वर्णन किया है।
🌍 आचार्य काश्यप ने अम्लपित्त के लिए “देशांतर गमन” (स्थान परिवर्तन) को बताया है।
उनके अनुसार, जल की अधिकता वाली भूमि (आनूप देश) में रहने वाले लोगों को अम्लपित्त अधिक होता है, अतः अन्य स्थान जाने से यह रोग शांत हो सकता है।
अम्लपित्त की औषधियां
🔹 गुड़ और कुष्मांड (कद्दू) का सेवन
🔹 यवादि क्वाथ – जौ, पीपल और परवल का काढ़ा बनाकर शहद के साथ पीने से अम्लपित्त शांत होता है।
🔹 पटोलादि क्वाथ – परवल पत्र, सोंठ और धनिए का काढ़ा बनाकर सेवन करने से लाभ होता है।
🔹 हरीतकी और भृंगराज चूर्ण को समान मात्रा में मिलाकर गुड़ के साथ सेवन करने से राहत मिलती है।
🔹 हरीतकी और मुनक्का को समान मात्रा में मिलाकर चीनी के साथ सेवन करने से भी लाभ होता है।
अम्लपित्त के रोगी के लिए पथ्य आहार
जौ, गेहूं,मूंग, उबाल कर ठंडा किया हुआ जल, करेला, परवल, चीनी,मधु,अनार, कद्दू, बथुआ शाक, आंवला इत्यादि कफ पित्त नाशक आहार का सेवन करना चाहिए।
In English…
Mention in Ayurveda
In Ayurvedic texts, Acharya Kashyapa was the first to describe Amlapitta under the name “Shuktaka”.
Acharya Madhava later classified Amlapitta as an independent chapter.
Consuming incompatible foods, such as fish and milk together, excessive sour foods, highly spicy foods, alcohol, vinegar, fermented foods, and buttermilk, aggravates Pitta and leads to Amlapitta (hyperacidity).
Acharya Charaka identified Kulthi dal as one of the primary causes of Amlapitta:
“Kulathi Amlapitta Jananam”
Origin of Amlapitta
“Amlam Vidagdham Cha Tat Pittam Amlapittam”
The vitiated (Vidagdha) Pitta produces an acidic effect, and when this Pitta becomes further aggravated, it manifests as Amlapitta (hyperacidity).
Common Symptoms of Amlapitta
✅ Avipaka – Indigestion, improper digestion of food
✅ Klama – Fatigue without exertion
✅ Utklesha – Nausea
✅ Tikta-Amla Udgara – Bitter-sour burps
✅ Burning sensation in the heart and throat
✅ Loss of appetite
Types of Amlapitta
Based on Direction of Movement
1️⃣ Adhogami Amlapitta (Downward-moving Amlapitta)
- Passage of stool with various colors and strong odor
- Burning sensation, fainting, dizziness
- Rashes (Urticaria) on the body
- Excessive sweating, yellow discoloration of the body
- This type is rare.
2️⃣ Urdhvagami Amlapitta (Upward-moving Amlapitta)
- Vomiting of green, yellow, or blue-colored fluids
- Vomiting resembling washed meat water
- Vomiting and burping with salty, pungent, and bitter tastes
- Burning sensation in the chest, throat, and stomach
- Headache
Based on Dosha Association
🔹 Vataja Amlapitta (Due to Vata dosha)
🔹 Kaphaja Amlapitta (Due to Kapha dosha)
🔹 Vata-Kaphaja Amlapitta (Combination of Vata & Kapha)
🔹 Kapha-Pittaja Amlapitta (Combination of Kapha & Pitta)
Curability of Amlapitta
✅ Newly developed Amlapitta – Can be completely cured with proper treatment
⚠️ Chronic Amlapitta – Can be managed but not fully cured
Treatment of Amlapitta
“Purvam Tu Vamanam Karyam Pashchat Mridu Virechanam।
Krita Vanti Virekasya Susnigdhasya Anuvasanam॥”
✔️ The first step is Vamana (therapeutic emesis) to remove excess Pitta.
✔️ Then, Mridu Virechana (mild purgation therapy) is performed.
✔️ Finally, Anuvasana Basti (medicated oil enema) is administered.
✔️ For chronic Amlapitta, Asthapana Basti (cleansing enema) is recommended.
🧑⚕️ Acharya Vrinda Madhava emphasized Kapha-Pitta balancing treatment for Amlapitta.
🌍 Acharya Kashyapa suggested “Deshantar Gamana” (changing geographical location) as a remedy.
According to him, people living in water-dominated regions (Anupa Desha) are more prone to Amlapitta, so relocating to a different type of environment can help alleviate the condition.
Ayurvedic Remedies for Amlapitta
🔹 Jaggery and Kushmanda (Ash Gourd)
🔹 Yavadi Kwath – Decoction made from barley, long pepper, and pointed gourd (Parval), mixed with honey, helps in relieving Amlapitta.
🔹 Patoladi Kwath – Decoction made from Parval leaves, dry ginger (Shunthi), and coriander seeds provides relief.
🔹 Haritaki (Terminalia chebula) and Bhringraj powder taken with jaggery reduces symptoms.
🔹 Haritaki and Munakka (raisins) taken with sugar pacifies hyperacidity.
Recommended Diet for Amlapitta Patients
Barley, wheat, moong dal, boiled and cooled water, bitter gourd (karela), pointed gourd (parval), sugar, honey, pomegranate, pumpkin, bathua greens, and Indian gooseberry (amla) should be consumed as they help in balancing Kapha and Pitta doshas.

Leave a comment