हिंदी में…
जल पीना भी आयुर्वेद स्वस्थवृत्तचर्या में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।
पानी पीने को स्वस्थवृत्तचर्या में उषापान की संज्ञा दी गई है। उषापान का तात्पर्य रात्रि का अंधकार समाप्त होने के बाद और सूर्योदय से पूर्व किए गए जल के सेवन से है।
उषापान के अंतर्गत:
- मुख के द्वारा ८ प्रसृत जल (लगभग 1.6 लीटर) का सेवन।
- नाक के द्वारा ३ प्रसृत जल (लगभग 300 मिलीलीटर) का सेवन।
इस नियम से जल पीने से रोग मुक्त होते हैं और बुढ़ापा देर से आता है।
नाक के द्वारा जल पीने से:
- आंखों की ज्योति बढ़ती है।
- बाल असमय सफेद नहीं होते।
जल के पचने का समय (उदक पाक काल)
- कच्चा पानी: 1 प्रहर (3 घंटे) में पचता है।
- उबालकर ठंडा किया हुआ पानी: 1/2 प्रहर (1.5 घंटे) में पचता है।
- उबालकर गरम पानी: 1/4 प्रहर (45 मिनट) में पचता है।
जल के प्रकार और उनके प्रभाव:
- चीनी मिलाकर जल पीना: वात शामक और कफ वर्धक।
- चीनी और मिश्री मिलाकर जल पीना: शुक्र वर्धक और दोष नाशक।
- गुड़ मिलाकर जल पीना: मूत्रकृच्छ (micturination) रोग शांत करता है।
अत्यधिक जल पीने से हानि
मात्रा से अधिक जल पीने से:
- आमदोष।
- आमदोष से मंदाग्नि।
- मंदाग्नि से अजीर्ण।
- अजीर्ण से ज्वर।
- ज्वर से धातुओं का क्षय।
- धातुक्षय से सभी रोग उत्पन्न हो जाते हैं।
भोजन करते समय पानी पीने का विधान
- भोजन के पहले पानी पीने से: शरीर में दुबलापन और मंदाग्नि होती है।
- भोजन के अंत में पानी पीने से: शरीर में मोटापा आता है।
- भोजन के मध्य में थोड़ा-थोड़ा पानी पीने से: जठराग्नि दीप्त होती है और भोजन का पाचन आसानी से होता है।
In English…
Drinking water plays a crucial role in the Ayurvedic daily health routine (Swasthavritta Charya). In Ayurveda, the act of drinking water is referred to as “Ushapana”, which denotes the practice of consuming water after the night’s darkness ends but before sunrise.
Key Practices in Ushapana:
- Consuming 8 prasritas of water (approximately 1.6 liters) orally.
- Consuming 3 prasritas of water (approximately 300 ml) nasally.
Following this regimen helps prevent diseases and delays aging.
Benefits of Drinking Water Nasally:
- Enhances eyesight.
- Prevents premature graying of hair.
Time Required for Water Digestion (Udaka Paaka Kaala):
- Raw water: Takes 1 prahar (3 hours) to digest.
- Boiled and cooled water: Takes 1/2 prahar (1.5 hours) to digest.
- Boiled and hot water: Takes 1/4 prahar (45 minutes) to digest.
Types of Water and Their Effects:
- Water with sugar: Pacifies Vata but increases Kapha.
- Water with sugar and rock sugar (Mishri): Enhances reproductive health (Shukra) and balances bodily doshas.
- Water with jaggery: Alleviates urinary disorders like difficulty in urination (Micturition).
Harmful Effects of Excessive Water Consumption:
Overconsumption of water can lead to:
- Ama dosha (toxicity in the body).
- Mandagni (weakened digestive fire).
- Ajirna (indigestion).
- Jwara (fever).
- Dhatukshaya (depletion of body tissues).
- Subsequent emergence of various diseases.
Guidelines for Drinking Water During Meals:
- Drinking water before meals: Leads to weakness and poor digestion (Mandagni).
- Drinking water after meals: Leads to obesity.
- Drinking water in small sips during meals: Improves digestive fire (Jatharagni) and aids in smooth digestion.

Leave a reply to casuallyoriginal2f5b280a69 Cancel reply