हिंदी में

आयुर्वेद में आठ निंदनीय पुरुषों का उल्लेख किया गया है, जिनमें से एक है अतिस्थूल व्यक्ति।

अतिस्थूलता के कारण


  • व्यायाम न करने से।
  • अधिक भोजन करने से।
  • दिन में सोने से।
  • मीठा खाने से।
  • अधिक स्नेह (तेल, घी) युक्त भोजन करने से।
  • गुरु एवं कफ-वर्धक आहार के सेवन से।
  • मानसिक विकारों जैसे चिंता, भय, शोक के अभाव से।
  • माता-पिता के बीज दोष (आनुवंशिक कारणों) से।

इन कारणों से मेद धातु (वसा) बढ़ जाती है और शरीर के सभी स्रोतसों (नलिकाओं) को अवरुद्ध कर देती है। परिणामस्वरूप वायु का प्रवाह बाधित हो जाता है। बढ़ी हुई वायु पाचन अग्नि को तीव्र कर देती है, जिससे भोजन जल्दी पचता है और व्यक्ति बार-बार अधिक भोजन करने लगता है।

“मेदस्तु सर्व भूतानाम् उदर अस्थिशु तिष्ठति”
मेद प्रायः सभी प्राणियों के उदर और अस्थियों में स्थित होती है। यही कारण है कि अतिस्थूल व्यक्ति का सबसे पहले पेट बढ़ता है।

मेद और मांस के अत्यधिक बढ़ने से नितंब, गला, स्तन, और पेट में चर्बी जमा हो जाती है, जिससे शरीर का यह भाग चलने पर हिलता रहता है।


अतिस्थूलता में दोष (लक्षण)


  • उत्साह में कमी (जवोपरोध)।
  • शरीर से दुर्गंध आना।
  • अत्यधिक पसीना आना।
  • भूख और प्यास का अधिक लगना।
  • आयु में कमी आना।
  • मैथुन शक्ति में कमी आना।
  • शरीर में कमजोरी आना।

अतिस्थूलता में क्या करना चाहिए


  • जौ (यव): मेद धातु के नाश के लिए जौ को उत्तम माना गया है, इसलिए जौ की रोटी का सेवन करें।
  • रूक्ष आहार: जैसे चना, मटर, सिरका का सेवन करें।
  • शहद और पानी: प्रातः काल में शहद को पानी में मिलाकर पिएं।
  • चावल का मांड़: गरम करके सेवन करें।
  • त्रिफला का काढ़ा: इसमें शहद मिलाकर सेवन करें।
  • वृहत पंचमूल काढ़ा: बिल्व, अग्निमंथ, श्योनाक, पाटला, गंभारी से बना काढ़ा, शहद के साथ पिएं।
  • शिलाजीत: इसे अग्निमंथ रस के साथ सेवन करें।
  • बेर के पत्तों का कल्क: कांजी के साथ सेवन करें।
  • जौ और आंवला चूर्ण: गरम पानी के साथ सेवन करें।

In English

Ayurveda identifies eight undesirable body types, one of which is Atisthoola (obesity).

Causes of Obesity


  • Lack of exercise.
  • Overeating.
  • Sleeping during the day.
  • Consuming too many sweets.
  • Eating foods rich in fats (oil, ghee).
  • Intake of heavy, Kapha-increasing foods.
  • Absence of mental stress, anxiety, or grief.
  • Genetic factors (inherited from parents).

These factors lead to an increase in Meda Dhatu (fat tissue), which blocks the body’s channels (Srotas), preventing proper movement of Vata (air). As a result, the increased Vata intensifies the digestive fire, causing food to digest quickly and prompting frequent overeating.

“Medastu Sarva Bhutanaam Udara Asthishu Tishthati”
Fat mainly accumulates in the abdomen and bones of all living beings.

Therefore, in obese individuals, the abdomen is the first to grow. Excess fat and muscle accumulation also cause the hips, neck, chest, and abdomen to enlarge and shake when moving.


Symptoms of Obesity


  • Lack of enthusiasm (Jawoparodha).
  • Foul body odor.
  • Excessive sweating.
  • Increased hunger and thirst.
  • Reduced lifespan.
  • Decreased sexual strength.
  • General weakness.

Remedies for Obesity


  • Barley (Yava): Barley is considered the best for reducing fat tissue. Include barley bread in your diet.
  • Dry foods: Consume dry foods like chickpeas, peas, and vinegar.
  • Honey and water: Drink honey mixed with water in the morning.
  • Rice starch: Consume warm rice starch.
  • Triphala decoction: Prepare Triphala decoction and mix it with honey before consuming.
  • Brihat Panchamool decoction: Prepare a decoction using Bilva, Agnimantha, Shyonaka, Patala, and Gambhari, and consume it with honey.
  • Shilajit: Take Shilajit with Agnimantha juice.
  • Ber leaf paste: Prepare a paste of Ber leaves and consume it with Kanji (fermented drink).
  • Barley and Amla powder: Consume a mixture of barley and Amla powder with warm water.

Leave a comment

Recent Videos

“Dr. Sameer’s insights on Ayurveda have transformed my approach to health and wellness. His guidance has truly made a positive impact on my life!”

~ Vishal Gupta

Copyright © 2024 AyurvedicWays. All Rights Reserved.